भंवरकुआं पुलिस ने ट्रक की हेराफेरी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उन ट्रकों को गायब करवाते थे जो फाइनेंस से खरीदे गए थे। पुलिस ने एक ट्रक को जब्त भी कर लिया है। आरोपित नौकर, चालक व परिचितों के नाम से भी वाहन खरीद कर कबाड़ियों को बेच देते थे। टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का नाम जावेद इशाक निवासी ग्रीन पार्क कालोनी, राजेश पुत्र आनंदीलाल परमार निवासी राजौद, नईम खाजू खान निवासी मदीना नगर है
