भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में डाक्टर को पीटा-आइसीयू में की तोड़फोड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। आरोपित ने डाक्टर को पीटा और आइसीयू में भी दहशत मचाई। मरीजों को धमकाया और अस्पताल खाली करने की धमकी दी। भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, संचालक नकुल पाटिल का खंडवा रोड़ पर गौरव अस्पताल है। आरोपित कुंदन ठाकुर की बहन शीलत फार्मेसी संचालित करती है। 6 अप्रैल को आरोपित कुंदन ने विवाद किया और बैसबाल का बल्ला लेकर अस्पताल में घुस गया और रिसेप्शन पर तोड़फोड़ की। आइसीयू में तोड़फोड़ कर दी और डाक्टर इंद्रजीत दिवाकर के साथ हाथापाई कर ली। पुलिस ने गुरुवार रात कुंदन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version