भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है यहां आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ अधिकारी बताकर अपनी बहन के लिए राखियां बुक की और हजारों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है यहां इंद्रपुरी स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली युवती अनुप्रिया शुक्ला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह इंस्टाग्राम पर एक पेज चलाती है जिस पर वह राखी और हैंडबैग बेचती है वही युवती से ऑनलाइन अज्ञात आरोपी द्वारा खुद को सीआईएसएफ अधिकारी बताकर राखियां बुक की जब युवती द्वारा तथाकथित सीआईएसएफ अधिकारी को बिल बताया गया तो उसने बिल पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड मांगा जब युवती द्वारा पूरी जानकारी दे दी गई उसके बाद उसके अकाउंट से तथाकथित सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा छप्पन हजार रुपये निकाल लिए पूरे मामले में युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है

Exit mobile version