अकाउंटेंट के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दाल मिल व्यापारी के अकाउंटेंट के साथ हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है जहां अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर ₹2 लाख 10 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए थे पकड़े गए बदमाशों पर सागर में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है जहां से फरार चल रहे आरोपी इंदौर में किराए से रह कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे पकड़े गए गिरोह के एक सदस्य पूर्व में जेल में बंद है वहीं एक अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के नौलखा चौराहे के पास दाल मिल व्यापारी के अकाउंटेंट बैंक में पैसे डिपाजिट करने जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ₹2 लाख 10 हजार रुपए से भरे बैग को छीन कर फरार हो गए थे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर मुख्य आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया है वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों का नाम भी बताया जिसमें आशु अहिरवार और आशु सोनी मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था फिलहाल एक आरोपी पूर्व में ही जेल में बंद है वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है बताया जा रहा है बदमाशों लुटेरे बदमाश की सागर पुलिस की तलाश कर रही थी वहीं आरोपी हत्या लूट डकैती जैसी कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं पुलिस बदमाश को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेकर अन्य और भी घटनाओं के मामले में पूछताछ करेगी।

Exit mobile version