इंदौर शहर में लगातार दिन-ब-दिन बदमाशों के आतंक बढ़ती जा रही हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां भंवरकुआं इलाके में 26 जनवरी की रात को एक छात्र के साथ लूट की वारदात सामने आई है बदमाश उसके घर में घुसकर हाथ पैर बांधकर उसे मारपीट कर लैपटॉप और मोबाइल लेकर भाग निकले हैं फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई
दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी अनिल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि वाह राहुल पुरी के मकान में रहता है जहां युवक अपने घर में आराम कर रहा था तभी कुछ बदमाश द्वारा घर में घुसकर उसे हाथ पैर बांध दिए गए युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जब युवक का मोबाइल और लैपटॉप छीनकर बदमाश फरार हो गए हैं वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है
