भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक आज ढाईद्वीप जिनालय गोमटगिरी के पास सम्पन्न हुयी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंचनसिंह चौहान, राधेश्याम यादव, सुभाष चौधरी, हुकुमचंद सांखला, ओम परसावदिया, महामंत्री श्री सुनील तिवारी, श्री चिंटू वर्मा, कैलाश शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/संयोजक आदि उपस्थित थे।
