ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच की कार्रवाई 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जिसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है मुखबिर की सूचना के बाद सचिन भोंडवे नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन है जो पूर्व में भी ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा जा चुका है और जेल से छूटने के बाद पुनः इस अवैध तस्करी में शामिल हो गया था फिलहाल आरोपी के पास से ₹1 लाख रुपए कीमत की 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि है ब्राउन शुगर कहां से लेकर आया था और कैसे देने जा रहा था

Exit mobile version