इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 90 लाख की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है फिलहाल पूरे ही मामले में प्लाट के लेनदेन के चलते धोखाधड़ी की गई है और पूरे मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बाणगंगा थाना क्षेत्र में प्लाट के नाम पर 90 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने फरियादी इला शाह की शिकायत पर आरोपी सुरेश, सफी ,शहजाद और राजेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है वहीं पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 9 साल पहले सुरेश से तकरीबन 35 लाख में एक जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया था और उक्त जमीन का सौदा किया था लेकिन बाद में यह जानकारी लगी कि सुरेश ने उस जमीन का सौदा पहले सलीम और प्रजिल जैन को किया था और उनसे भी पैसे लेकर उन्हें रजिस्ट्री कर दी थी और इसके बाद उन्होंने हमें डबल रजिस्ट्री कर दी है जिसकी जानकारी उन्हें पिछले दिनों लगी इसके बाद उन्होंने संबंधित लोगों से अपना पैसा वापस मांगा लेकिन वह पैसा नहीं दे रहे थे जिसके चलते फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने जांच के बाद जमीन मालिक सहित दलाल राजेश ठाकुर और गवाह कमल पंचोली और शहजादे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और पूरे मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
