शहर में लगातार साइबरक्राइम हो रहे हैं हालांकि पुलिस भी साइबर अपराध जागरूकता के लिए अभियान चला रही हैं लेकिन बदमाश आम नागरिकों को बातों में उलझा कर अपना शिकार बना लेते हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अंबिका नगर निवासी मनीष के साथ हुआ है फरियादी को प्रिया नामक महिला ने फोन करके कहा था कि आपकी आईडीएफसी बैंक का कार्ड बन गया है आप 50 रूपय भरकर इसे प्राप्त कर सकते हैं पेमेंट करने के लिए महिला ने मेल आईडी पर लिंक भेजी थी जिसके बाद फरियादी ने उन 50 रूपय का पेमेंट अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से डिटेल सहित पेमेंट किया जैसे ही ओके किया तो फरियादी के क्रेडिट कार्ड से 81 हजार निकल गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
