बुटीक संचालक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष मई माह में बुटीक संचालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसने अपने चाचा के बेटों और एक महिला पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर कई आरोप लगाए थे फिलहाल जांच के बाद पुलिस ने एक महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मई माह में बुटीक संचालक धीरज वर्मा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसने मरने के पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था इसमें धीरज वर्मा ने उसके चाचा के बेटों पर प्रॉपर्टी को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे जिसमें जयदीप वर्मा नवीन वर्मा दिनेश वर्मा और कविता वर्मा लगातार उसे प्रॉपर्टी को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुका था जिसके चलते धीरज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी फिलहाल जांच के बाद पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला के खिलाफ 306 का प्रकरण दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Exit mobile version