इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बड़े ड्रग तस्कर ने अपनी सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की है फिलहाल पीड़िता ने पूरे मामले में वीडियो जारी कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी तो वही पुलिस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने सौतेले पिता हेमंत जैन जो कि इंदौर शहर के सबसे बड़े ड्रग तस्कर बताए जाते हैं और पूर्व में उनके खिलाफ पुलिस के द्वारा कई तरह की कार्रवाई भी की गई है उनके खिलाफ आरोप लगाते हुए सौतेली बेटी ने यह कहा कि वह आए दिन अलग-अलग तरह से प्रताड़ित करते हैं और इसी कड़ी में हेमंत जैन अलसुबह उनके घर पर पहुंचे और युवती के साथ में अश्लील हरकत करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी तो वहीं पूरे मामले में पीड़ित ने लसूड़िया पुलिस को भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की और इसी के चलते पीड़िता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पुलिस को पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है वहीं पीड़िता ने वीडियो के आधार पर यह भी जानकारी दी कि पूर्व में एक केस के मामले में राजीनामा करने के लिए हेमंत जैन ने बुलाया था, तो वहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां कैंसर की पीड़ित है लेकिन उसके बाद भी लगातार उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई है फिलहाल इस पूरे ही मामले में डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि वीडियो के आधार पर एक युवती ने फरियाद लगाई है पूरे मामले में जांच पड़ताल कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई
