बी एड फोर्थ सेम के रिज़ल्ट से असंतुष्ट सैकड़ो छात्र छात्राओं ने डीएवीवी मे प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में बुधवार की सुबह जोशीली और गर्म रही दरअसल हुआ हाल ही में आए B.Ed फोर्थ सेम के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट सैकड़ो छात्र छात्राओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर का छात्र नेता के साथ घेराव करते हुए कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की कई घण्टे तक चले प्रदेशन के बाद 10 दिन का समय देते हुए छात्रों को शांत किया गया…

हाल ही में आए बीएड फोर्थ सेम के खराब रिजल्ट को लेकर डीएवीवी आरएनटी मार्ग परिसर में छात्रों का जमकर हंगामा हुआ कई घंटे तक चल प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता और छात्र-छात्राओं ने डीएवीवी प्रबंधन के खिलाफ जमकर अपना उत्साह निकाला और आए हुए खराब रिजल्ट को लेकर प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया छात्रों की अगुवाई कर रहे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी जावेद खान ने छात्रों को पहुंचने पर मुख्य द्वार पर की गई तालाबंदी को लेकर भी कई तरह के आरोप मीडिया के सामने प्रबंधन पर लगाते हुए छात्रों के साथ अन्याय होने की बात कही डीएवीवी के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष तिवारी के कक्ष में भी छात्र और छात्र नेता पहुंचे काफी देर तक हुई हुजुर्ग के बाद प्रदर्शन के आखिर में 10 दोनों का समय मामले में जांच करने के लिए दिया गया इसके बाद छात्र कैंपस से रवाना हुए…

मीडिया से बात करते हुए बुरहानपुर से इंदौर पहुंची एक छात्रा ने हाल ही में आए परीक्षा परिणाम से पूरी तरह असंतुष्ट होना बताते हुए कॉपी चेक करने वालों पर आरोप लगाया

परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों से मिलने के बाद डीएवीवी के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अशेष तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए छात्रों का यहां आना और प्रदर्शन का होना बताया साथ ही डॉक्टर तिवारी ने यह भी कहा के छात्रों की मांग पर दी गई कॉपियों की सैंपलिंग कराकर नियत समय में उसका निराकरण भी किया जाएगा…बता दे आपको की कॉपियों की सेम्पलिंग कराई जाएगी…

- Advertisement -
Exit mobile version