इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा शहर में बर्तन चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही आरोपी बिहार के भागलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और शहर के कई थाना क्षेत्रों में यह ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। क्राइम ब्रांच आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इंदौर शहर में इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है
वही इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि इंदौर शहर में बिहार के भागलपुर के गैंग के दो सदस्य बमबम शाह और संतोष का नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर मे कई दिनों से सक्रिय थे. जिन्होंने इंदौर के जुनी इंदौर , अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में बर्तन और सोने चांदी के आभूषण को चमकाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोप इतने शातिर थे कि पहले बर्तन चमकाने के पाउडर बताकर घर में दाखिल होते थे फिर फरियादी को वह सोने चांदी के आभूषण को भी नया ऐसा कर देने की बात करते थे आरोपियों के पास से बर्तन चमकाने के पाउडर सहित कुछ मश्रुका भी पुलिस ने जब्त किया है वही क्राइम ब्रांच को यह भी अंदेशा है कि बिहार की यह गैंग इंदौर सहित आसपास के जिलों में भी सक्रिय हो सकती है जहां अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है और आरोपियों के फोटो वह जानकारी जिलों की पुलिस से शेयर की गई है…
