इंदौर के बहुचर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के फरार कुख्यात आरोपी बिट्टू गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बहुचर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के फरार कुख्यात आरोपी बिट्टू गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात आरोपी बिट्टू गौड़ पर हत्या सहित कई गंभीर अपराध दर्ज है।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुए, बहुचर्चित अनिल दिक्षित हत्याकांड के कुख्यात आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी पर तेजाजी नगर, एरोड्रम, मल्हारगंज सहित कई थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपी ने हत्या के प्रकरण के मुख्य दो गवाहों को बयान बदलने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी, पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्लभ कश्यप गैंग का सदस्य है, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित को गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, तभी से आरोपी फरार चल रहा था, आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा तीन हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। हालांकि पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी , जो अब खत्म हुई है।

Exit mobile version