मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गर्मआ रही है तो वहीं दूसरी ओर इंदौर में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बाणगंगा थाने पर आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है…।
दरअसल इंदौर में चुनावी माहौल को लेकर पोस्ट से लेकर सोशल मीडिया पर विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत शहर के बाणगंगा थाना पर कमल किशोर सोलंकी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई टिप्पणी में बुआ का चूजा और बासपा का जीजा जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए अभद्र तरह की कई टिप्पणियां करते हुए गेस्ट हाउस कांड का भी प्रकरण में जिक्र किया गया है पूरे मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है यह सोशल अकाउंट संतोष नामक व्यक्ति का सामने आया है जिसकी पुलिस अब तलाश में जुटी हुई है
