इंदौर में तिरंगा यात्रा पर हुए हमले में सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही जांच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तिरंगा यात्रा पर हुए हमले को लेकर पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पूरे घटनाक्रम में कुछ संधिग्त्को भी चिन्हित किया गया है….।

इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देर शाम तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी कि इसी दौरान डीजे गाड़ी पर एक आगजनिक की घटना घटित हुई उसे घटना में बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल बम बनाकर फेंका गया है लेकिन पूरे मामले की अभी पुलिस जांच कर रही है तो वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर भागते हुए नजर आ रहे हैं जिसके आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर अन्य सीसीटीवी भी खंगाल रहे हैं और उसमें साफ तौर पर युवक की तस्वीर भी साफ हो गई और उसी आधार पर पुलिस तलाश कर रही है इसी के साथ युवक अन्य जिलों के भी होना की बात सामने आई है जिसके कारण उनकी तस्वीरें अन्य जिले की पुलिस को भी साझा की गई है

Exit mobile version