बात बंद की तो युवक ने घर में घुसकर युवती को पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। युवती द्वारा बात बंद करने से नाराज युवक ने रविवार को उसके घर जाकर हंगामा कर दिया। पहले घर के बाहर खड़े होकर अपशब्द कहे फिर मारपीट की। एमआइजी थाना पुलिस के अनुसार, निर्मला महोविया निवासी रुस्तम का बगीचा ने बताया कि रितेश की मेरी लड़की दीपाली से दोस्ती थी। पता चलने पर दीपाली को उससे बात करने के लिए मना किया तो बातचीत बंद कर दी थी। सोमवार रात 9.30 बजे रितेश हमारे घर आया और अपशब्द बोलने लगा। जब विरोध किया तो दीपाली के साथ मारपीट की और पत्थर फेंककर मारे। पुलिस ने रितेश और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। वहीं, रितेश ने भी थाने में प्रकरण दर्ज करवाया, जिसमें बताया कि दीपाली से पहले दोस्ती थी, लेकिन अब बात नहीं करता हूं। दीपाली के घर के पास दोस्त रितिक रहता है। वहां उससे मिलने जाता रहता हूं। इसके बाद गोटू महाराज की चाल स्थित मेरे घर पर अमित अपने साथियों के साथ आया और नुकीली चीज से हमला कर दिया।

Exit mobile version