परिवार के सदस्य गए थे बाहर, नाबालिग लड़की ने घर में लगा ली फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला, स्वजन घर पहुंचे और लड़की को अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, निकिता पटेरिया निवासी सेक्टर ए नंदबाग ने अपने घर में दोपहर में फांसी लगा ली थी। उसे स्वजन इलाज के एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में यह सामने आया है कि निकिता कक्षा नौवीं तक पढ़ी हुई थी। पिछले एक साल से वह पढ़ाई नहीं कर रही थी। जिस समय उसने यह कदम उठाया, तब वह घर में अकेली थी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, स्वजन ने बताया कि वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटके हुए देखा। सूचना के बाद हम पहुंचे और उसे एमवाय अस्पताल लेकर गए। निकिता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी।

Exit mobile version