इंदौर पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस कार्यवाही कर रही है इसी को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो बदमाशों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस दोनों ही बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां बाणगंगा पुलिस ने मैथ्यू और उसका साथी पीटर यह दोनों बदमाश भगत सिंह नगर का रहने वाला है वही पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि बाणगंगा ऑटो स्टैंड के पास दो बदमाश ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया वहीं आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है वही दूसरे आरोपी के पास से भी 6 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है यह दोनों बदमाश ब्राउन शुगर रतलाम से लेकर आते हैं और इंदौर में अलग-अलग जगह सप्लाई करते हैं वही पुलिस अब दोनों ही बदमाशों से ब्राउन शुगर के बारे में और भी पूछताछ करने में जुटी हुई है ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों रुपए से अधिक की बताई जा रही है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है
