प्रतिबंधित ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार बड़ी मात्रा में ई सिगरेट औऱ एक्टिवा वाहन बरामद चाइना से मंगवाता था आरोपी ई सिगरेट। पब बार मे युवकों को सप्लाई होती थी ई सिगरेट।
नशे को लेकर चले ऑपरेशन प्रहार के तहत जूनि इंदौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आकाश खेमचंद्रवानी नामक युवक को बड़ी मात्रा में ई सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है जहाँ आरोपी ने पुछताछ में बताया कि चाइना से ई सिगरेट लाकर इंदौर पब और बार मे युवकों को सप्लाई करता है डिलीवरी देने के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है बड़ी संख्या में आरोपी से ई सिगरेट औऱ एक्टिवा गाड़ी भी बरामद कि है फिलहाल आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आकाश खेमचंद्रवानी से पूछताछ जारी है।
