प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदोर में लगातार पुलिस आपरेशन प्रहार के तहत डग्स माफिया पर नकेल कस रही है वही बाणगंगा पुलिस ने शनिवार को एक ड्रग्स सप्लाय करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 20 ग्राम ड्रग्स पुलिस ने जब्त की है जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है वही युवक के पास से दो मोबाइल फोन सहित दो पहिया वाहन पुलिस ने जब्त किया है आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे ड्रग्स सप्लाय करने वाले ओर भी आरोपीयो तक पुलिस पहुच सकेंगी
दरअसल एजुकेशन हब बन चुके इंदोर शहर में ड्रग्स माफिया लगातार युवाओं को बरगलाकर ड्रग्स के नशे का आदि बना रहे है इसी को लेकर इंदोर पुलिस लगातार आपरेशन प्रहार के ।मध्यम से ड्रग्स माफियाओ पर शिंकजा कस रही है बाणगंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक ड्रग्स की सप्लाई करने आया है पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक देवेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम ड्रग्स सहित दो मोबाइल व दो पहिया वाहन जब्त किया है आरोपी आए जब्त मोबाइल की भी पुलिस जाच कर रही है
