अवेध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को 7 पेटी देसी शराब के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एरोड्रम पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो बदमाशों को 7 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी यह तस्करी कर रहे थे फिलहाल दोनों ही बदमाशों को पकड़ कर उनके पास 7 पेटी अवैध शराब बरामद की है वहीं एक एक्टिवा वाहन भी बरामद किया गया है जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां मुखबिर द्वारा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि दो युवक शराब की तस्करी करने वाले हैं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की जिसमें युवक एक्टिवा से आते हुए दिखे जिन्हें पकड़ा गया और तलाशी लेने पर खाद के बोरों में छुपा कर रखी 7 पेटी देसी शराब पुलिस ने बरामद की जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है पकड़े गए आरोपियों में रोनक परिहार और अमन कुशवाहा है फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि हर शराब कहां से लेकर आ रहे थे और कहां डिलीवरी देने वाले थे।

Exit mobile version