बाणगंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ऐसे ही एक आरोपी को बानगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा चौकी प्रभारी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक नीरज सिसोदिया नामक तस्कर को पकड़ा है जिसके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़ा गया आरोपी नीरज सिसोदिया बड़ोद तरफ से ब्राउन शुगर लाना बता रहा है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version