बाणगंगा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों व्यक्ति को चोरी की शंका के आधार पर आरोपियों द्वारा उसे बंधक बनाकर जमकर मारपीट की गई थी ज्यादा चोट होने की वजह से उसकी मौत हो गई थी आरोपी द्वारा उसे सड़क पर पटक कर फरार हो गए थे पूरे मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था वही फरार आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरी की शंका के आधार पर शोभित यादव और उसके कुछ साथियों द्वारा चोरी के संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा था और उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी मारपीट में उसे ज्यादा चोट होने की वजह से उसकी मौत हो गई थी वहीं आरोपियों द्वारा उसे खुले मैदान में पटक कर फरार हो गए थे वहीं पुलिस को जब बॉडी मिली और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले इस बात की पुष्टि हुई आरोपियों द्वारा उसे पटका गया है वहीं पुलिस ने और मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था वही एक आरोपी शोभित यादव फरार था जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है

Exit mobile version