बाणगंगा थाना पुलिस द्वारा तीन बालिक सहित एक नाबालिक युवक को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो चोरी की घटना मामले पुलिस द्वारा तमाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन बालिक सहित एक नाबालिक युवक को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि युवक नशे के आदी होने के कारण क्षेत्र के घरों में रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे…।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मैं रहने वाले मनोज द्वारा पुलिस को शिकायत की गई थी कि वह निजी काम से बाहर गया हुआ था परिवार के साथ और जब घर आकर देखा तो उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ है और उसी के साथ इसी तरह की घटना क्षेत्र में दूसरी भी सामने आई थी इन दोनों चोरी की घटना को लेकर पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी कि तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर अश्विन, विजय, अजीम सहित एक नाबालिक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से तीन चोरी के लैपटॉप सोने चांदी के जेवराज सहित नगदी बरामद की गई है फिलहाल पड़ा चोरों से पुलिस अन्य चोरी के मामले में पूछताछ में जुटी हुई है ताकि शहर के अन्य क्षेत्रों में जो चोरी है की वारदातें हुई है उनका भी खुलासा किया जा सके पकड़े चोर नशे करने के आदी हैं और उसी की पूर्ति के लिए क्षेत्र में चोरी की वारदात तो करना बताया जा रहा है

Exit mobile version