इंदौर क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस ने फर्जी एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस ने मिलकर एक फर्जी एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आजाद नगर पुलिस थाने में फरियादी ने शिकायत की थी कि उसके साथ एक अधिकारी ने धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी अधिकारी को पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि फर्जी अधिकारी नें कई लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी कविता मिश्रा, कदम सिंह मीणा. और ओमप्रकाश नें आजाद नगर मे अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादियों ने बताया कि शिवम पिता नरेश चौरे निवासी सिमरोल फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर शेयर मार्केट एडवाइजरी में इन्वेस्टमेंट, फायदे के प्लॉट, जमीन दिलवानें और अन्य तरह के इन्वेस्टमेंट से फायदे कमाने के लिए पैसा इन्वेस्ट करने के लिए कहता था। लेकिन जब पैसा देने के बाद भी किसी तरह का कोई फायदा नहीं हुआ तो फरियादियों को शक हुआ और उन्होंने अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

क्राइम ब्रांच इंदौर और आजाद नगर पुलिस टीम ने मिलकर इस आरोपी को गिरफ्तार किया है वही उसका साथ देने वाले चित्रांश शर्मा निवासी गांव कोदरिया को आरोपी बनाया है। ये दोनों आर्मी इंटेलिजेंस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों को धमका कर अपने द्वारा बताए गए इन्वेस्टमेंट प्लान में रुपया लगाने के लिए बोलते थे। इसी तरह इन आरोपियों ने लगभग 40 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी लोगों से की है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 420 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

Exit mobile version