बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है जिसमें क्षेत्र के ही कुछ बदमाशों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही आरोपी पक्ष की शिकायत पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भाँगिया का है यहां की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी क्षेत्र के रहने वाले कुछ बदमाशों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की वही महिला के परिजन द्वारा भी आरोपी पक्ष के साथ जमकर मारपीट की पूरे ही मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी पक्ष की शिकायत पर भी पुलिस ने महिला और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version