आनलाइन सट्टा संचालित करने वाले इन्दौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार किया है, पकड़े गए सटोरिए से 10 मोबाइल, 02 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त की है आरोपी संचालक द्वारा ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा। पकड़े गए आरोपीयो के तार दुबई सहित विदेश से जुड़े हुए है

दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ऐरन हाईट्स,विजय नगर में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है।* मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर ऑफिस में एक व्यक्ति के द्वारा मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहा था, जिससे पूछने पर मैनेजर विशाल सोलंकी होना बताया वही पुलिस द्वारा आरोपी मैनेजर विशाल सोलंकी से पूछताछ तो विशाल ने बताया कि वह अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर विजय नगर क्षेत्र में ऐरन हाइट्स में ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से सट्टा संचालन करने के लिए कंट्रोल रूम बना रखा था। जिसमे 65 से अधिक लोकेशंस पर उनके द्वारा ऑनलाइन id password दी जा रही है जिनकी देखरेख वो इन्दौर से कर रहे थे वही पकड़े गए आरोपीयो के तार दुबई सहित अन्य देशों से जुड़े हुए है वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने 10 मोबाइल, 02 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस दवाई उम्मीद जताई जा रही है कि पकड़े गए आरोपीयो से पूछताछ के बाद और भी कई आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सकते है

Exit mobile version