बाणगंगा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की ने अपनी जीवन लीला की समाप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका नें आत्महत्या के पूर्व परिजनों के नाम एक सुसाइड नोट छोडा है।

दरअसल घटना बानगंगा क्षेत्र के सुगंधा नगर कि है। यही रहने वाली 19 वर्षीय तनु ने फांसी लगाकर जान दे दी है। तनु ने आत्महत्या के पूर्व सुसाइड नोट भी अपने घर वालों के लिए छोड़ा है जिसमें लिखा है कि मे दुनिया से हताश हो चुकी हू अपनी मां को मेने काफी स्ट्रगल करते हुए देखा है मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है कि मे स्ट्रगल कर सकु, अब जीवन में कुछ भी शेष नहीं है वहीं अंत में यह भी लिखा है कि मेरे बॉडी के आर्गन को डोनेट कर दिया जाए और मेरी आत्महत्या के पीछे मेरे परिजनों को परेशान ना किया जाए।

Exit mobile version