इंदौर शहर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तेदी से लग चुका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शहरी पुलिस प्रशासन नें अपनी सख्त रणनीति अपनाना शुरू कर दी है। इंदौर शहर के क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिश अग्रवाल ने कुछ ऐसे गुंडो की लिस्ट बनाई है जिन पर जिलाबदर कि कार्रवाई कर चुनावी माहौल से दूर रखा जाएगा। इस लिस्ट में तमाम वे गुंडे हैं जो शहर में आगामी चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी भी तरह की गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं।

गौरतललब है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के मतदान आगामी 17 नवंबर को होना है वहीं इन चुनावों कि मतगणना 3 दिसंबर को होना है। इसी के चलते प्रदेश और इंदौर शहर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। दूसरी और पुलिस प्रशासन भी मुस्तेदी से लग चुका है। इसी रणनीति में इंदौर क्राइम ब्रांच ने डीसीआरबी और शहर के थानों के रिकॉर्ड के मुताबिक 125 ऐसे गुंडो की लिस्ट बनाई है जो चुनावी माहौल को किसी भी तरह से प्रभावित कर सकते हैं।

इसी योजना के अनुसार क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि शहर के चारों झोन के डीसीपी को उनके क्षेत्रो के आदतन एवं कुख्यात गुंडो की लिस्ट भेजी गई है। साथ ही यह निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी गुंडों पर जिलाबदर की कार्रवाई कर शहर से बाहर खदेड़ा जाए। ताकि शहर में किसी भी तरह से आगामी चुनाव में हिंसात्मक घटनाएं ना घटित हो। चुनावी माहौल के दौरान शहर की आम जनता में किसी भी तरह का खौफ न हो और गुंडो का दबाव प्रभाव ना हो। ताकि विधानसभा चुनाव का मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

Exit mobile version