बदलते मौसम से बढ़ने लगी मौसमी बीमारियां, बीमारों में बच्चो की संख्या में भी हुआ इजाफा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज ने मौसमी बीमारियां भी बढ़ा दी है, वही इनदिनों शहरवासी कोरोना के खत्म हुए संक्रमण के बिच सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे है, जिसके कारण लोगो की लंबी कतारें सरकारी अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट क्लीनिकों पर भी दिखने लगी है। वही शहर में बढ़ती बीमारियों को स्वास्थ्य विभाग ने भी कमान संभाल ली है।

दरअसल, शहर में मौसम के बदलाव के साथ बढ़ी बीमारों की संख्या को लेकर डॉक्टर का कहना है की कोरोना के बाद अब इस तरह की बीमारियां भी लोगो डरा रही है, वही डॉक्टर्स का परामर्श है की अगर कोई इन मौसमी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं तो इस मौसम में अपने शरीर को सुरक्षित करने के लिए अच्छे पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और वह बीमारियों से लड़ने में सफल रहे, साथ ही धुप के दौरान ही घर से निकले, साथ ही रात की ठंडी हवा से भी बचे। साथ ही डॉक्टर्स का कहना है की इनदिनों बच्चो के बीमार होने के ज्यादा केस आ रहे है, इसलिए बच्चो में भी सतर्कता बरते।

Exit mobile version