इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी को दो बदमाशों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और उसे अपशब्द कहे मामला रुपए के लेनदेन का है फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा का है यहां के रहने वाले रवि सोलंकी नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके छोटे भाई जैकी सोलंकी ने रतलाम के रहने वाले सुनील सुर्या और राकेश तंवर से रुपए उधार लिए थे जिसकी मूल राशि ब्याज सहित चुकाने के बावजूद भी बदमाश उससे और रुपए की मांग कर रहे थे जिसे लेकर बदमाशों ने उसे फोन पर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी धमकी देने वाला बदमाश रतलाम के रहने वाले हैं फिलहाल फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
