फर्जी अफसर बनकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की विजय नगर पुलिस टीम ने फर्जी आईएस अफसर बनकर लोगों को धमकाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा यह बताया गया है कि आरोपी नें इंदौर के एक रेस्टोरेंट में जाकर वहां के मालिक को सीएम हाउस का अधिकारी होना बताया और कई मामलों में फटकार लगाई ऐसे ही कई अधिकारियो को भी इस फर्जी अफसर नें सीएम का भांजा बनकर धमकाया था हालांकि पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ कि जा रही है।

इंदौर शहर में गुरुवार के दिन करणावत रेस्टोरेंट पर एक व्यक्ति पहुंच कर अपने आप को सीएम हॉउस भोपाल का अधिकारी और सीएम का भांजा बता कर रेस्टोरेंट संचालक को साफ सफाई और अन्य कारणों से फटकार लगाते हुए धमका रहा था इसी दौरान जब संचालक को युवक की बातों और हरकतों से शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचित किया पुलिस नें तुरंत बदमाश को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कि बदमाश नें बताया क़ी उसने फर्जी डिप्टी कलेक्टर बनकर कर्णावत होटल सुपर वाइजर को होटल जाकर होटल सील करने व गड्ढे में गाड़ने जैसी धमक़ी दी आरोपी नें अपना नाम ललित चौहान पिता पवन चौहान निवासी जिला सीहोर बताया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version