इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलर्स के यह मारपीट की घटना का लाइव वीडियो सामने आया है । लेनदेन के विवाद के चलते बदमाश ने हमला किया था । फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
घटना आजादनगर थाना क्षेत्र के पालदा की है । यह किशोर सोनी की ज्वेलरी की शॉप है । किशोर का बापूराव से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था । इसी रंजिस के चलते बापूराव ने किशोर सोनी पर हमला कर दिया । घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । घटना के समय दुकान में महिला ग्रहाक भी मौजूद थी जिससे भगदड़ मच गई ।
