पति और पत्नी बच्चे के स्कूल फीस को लेकर परेशान थे। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच चल रही है।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली।महिला का बच्चे को पालने को लेकर पति से विवाद हुआ था।दोनों पति और पत्नी बच्चे के स्कूल फीस को लेकर परेशान थे।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का बच्चे को पालने को लेकर पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच चल रही है। दोनों बच्चे के स्कूल फीस को लेकर परेशान थे। महिला के स्वजन ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, घटना इदरीश नगर की है। कालोनी में रहने वाली अन्नू ने घासलेट डालकर आग लगा ली थी। रात को उपचार के दौरान 32 वर्षीय अन्नू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्नू का बेटा संजीवनी स्कूल में पढ़ता है। फीस न भरने के कारण स्कूल से कॉल आ रहे थे। अन्नू का पति प्रहलाद से इसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में अन्नू ने घासलेट डाल कर आग लगा ली। स्वजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन अन्नू की मौत हो गई।
विवाद के पहले साथ में पी थी चाय
प्रहलाद के मुताबिक, विवाद के बाद दोनों में बातचीत भी हो गई थी। दोनों ने साथ में चाय भी पी थी। बच्चे की सात हजार रुपये फीस भरना थी। मैंने पत्नी को समझाया था कि 10 दिन बच्चे को घर पर ही रख लेंगे। प्रहलाद इलेक्ट्रिशियन है।
