पति-पत्नी में विवाद-ससुर की फालिया मारकर हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ससुर की हत्या कर दी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। आरोपित ने बेटे और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। फालिया मार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित का नाम पवन मंडवाल है। कुछ दिनों पूर्व उसका पत्नी जमना बाई से विवाद हो गया था। नाराज होकर वह पिता के पास चली गई।

पहले पत्नी और बेटे पर किया हमला
गुस्से में पवन 5 अगस्त को ससुराल पहुंचा और पर फालिया से हमला कर दिया। पवन ने 12 साल के बेटे सागर को भी फालिया मारा। जमना बाई को सिर, गर्दन, बाएं हाथ चोट आई, जबकि सागर का पंजा कट गया। बेटे और नाती को बचाने आए सरदार पर भी पवन टूट पड़ा। उस पर भी आरोपित ने फालिया से वार किया। गंभीर अवस्था में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को सरदार की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Exit mobile version