फेसबुक पर तीर्थ स्थानों का विज्ञापन लगाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर का सामने आया है जहां फेसबुक पर तीर्थ स्थानों का विज्ञापन लगाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

क्राइम ब्रांच को फरियादी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि फरियादी ने फेसबुक ऐड देखा था जिसमें शिखरजी जाने का ऐड दिखाया गया था 26 जनवरी को शिखरजी जाने का आव्हान किया गया था उसके बुकिंग के संबंध में लोगों से रुपए लिए गए थे फरियादी ने कुल 13 लोगों के रुपए बुकिंग के माध्यम से जमा कराए गए थे कुल 76 हजार रुपए कल्पना बदमाशों ने उज्जैन से ट्रेन पकड़ने की बात कही थी सभी फरियादी जब वहां पहुंचे तो पता चला कि इस प्रकार की कोई ट्रेन बुकिंग नहीं है इस तरह के फ्रॉड में पुलिस ने मनोज जैन और एक महिला को पुलिस ने पकड़ा है इनके मां इनके द्वारा इंदौर के अलावा अलग-अलग राज्यों में इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है

Exit mobile version