फुटेज के आधार पर दो हेड कांस्टेबल सस्पेंड

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


मल्हारगंज में पकड़ाई भांग मामले में आरोपियों की तरफ से रिश्वत का आरोप लगने के बाद अफसरों ने दो हेड कांस्टेबलों को सस्पैंड कर लाइन अटैच कर दिया है। अफसरों का कहना है वीडियो में उनका आचरण संदिग्ध दिख रहा है। साथ ही वे थाने में रहेंगे तो जांच प्रभावित होगी।
डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा के अनुसार मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल अनिल चतुर्वेदी और राघवेंद्र भदौरिया को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर भांग पकड़ाने के बाद ढाई लाख की रिश्वत लेने का आरोप लगा था। फरियादी लव शर्मा ने कहा था कि हेड कांस्टेबल उसे अपनी गाड़ी पर ले गया। वहां का एक फुटेज भी सौंपा, जिसमें डिक्की से कुछ निकालते दिख रहा है। आचरण संदिग्ध मानते कार्रवाई की गई है।
इतनी देरी से क्यों आए- दोनों को अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया है। वहीं आरोप लगाने वालों की भूमिका और मंशा भी देखी जा रही है। सवाल यह है कि घटना के महीने भर बाद वे शिकायत करने आए हैं। जबकि आरोपी पांच दिन बाद जेल से छूट गए थे। आरोप लगाने वालों ने कहा कि घटना के बाद वे धार्मिक आयोजन में लग गए थे।

Exit mobile version