पेंशन लेने निकले वृद्ध का शव तिंछा फाल में मिला 3 दिन बाद निकला शव, अकेले नहाने गए थे बुजुर्ग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


सिमरोल क्षेत्र स्थित तिन्छा फाल में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पानी ज्यादा होने और शव काफी नीचे जाने के कारण तीसरे दिन निकाला जा सका। बुजुर्ग घर पर बोलकर निकाले थे कि वे पेंशन लेने जा रहे हैं।
सिमरोल टीआई मंशाराम वगेन ने बताया कि शुक्रवार को हमें सूचना मिली थी कि तिंछा फाल की गहराई में एक शव पड़ा हुआ है। टीम ने वहां जाकर देखा तो पत्थरों पर चप्पल और कपड़े पड़े नजर आए। वहीं पड़े हुए मोबाइल और अन्य दस्तावेजों से उनकी पहचान शिव नगर मूसाखेड़ी निवासी उदयराम बामनिया (73) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला वे 5 अक्टूबर को अकेले तिंछा फाल गए थे। नहाने के दौरान उनका पैर फिसला और वे गहराई में गिरते चले गए। अगले दिन किसी बकरी चराने वाले ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार शाम तक रेस्क्यू किया, लेकिन गहराई अधिक होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा। शनिवार दोपहर उनका शव निकाला जा सका।
पहले कभी तिंछा फाल नहीं गए थे
परिजन भी तिंछा फाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिताजी देअविवि में माली के पद पर काम करते थे। वे 5 अक्टूबर को पेंशन निकालने का बोलकर अकेले निकले थे। इसके बाद पता नहीं कि उनके साथ कौन वहां गया। उनके पास कोई साधन भी नहीं था। लगता है कि वे किसी के साथ वहां पहुंचे होेंगे। वैसे वे इंदौर में ही रिश्तेदारों के यहां एक दो दिन में जाते रहते थे।

Exit mobile version