फिंगरप्रिंट से पहचान करने वाली मशीन ट्रायल में पास:10 हजार से ज्यादा अपराधियों का डाटा तैयार, सीएम भी कर चुके तारीफ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में अब बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते ही अपराधी की कुंडली बाहर आ जाती है। पिछले 9 महीने से इस फिंगर प्रिंट से पहचान करने वाली क्रिमिनल ट्रैकिंग बायो मैट्रिक मशीन का ट्रायल चल रहा था, जो की सफल रहा है। शुरुआत में 5-6 हजार अपराधियों का ही डाटा था, लेकिन अब 10 हजार से ज्यादा अपराधियों का डाटा उपलब्ध है और ये लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस प्रयोग के लिए इंदौर पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने यहां तक कहा कि इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल देश में पहली बार ही हो रहा है।

Exit mobile version