इधर, कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी से लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। टक्कर किससे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिसकर्मी शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पदस्थ था। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, हादसा बिचौली मर्दाना इलाके में हुआ है। सिपाही विनोद पुत्र रतनलाल मेहर निवासी पीटीएस बाइक (एमपी 09एक्स 7797) से आ रहा था। रात में अज्ञात वाहन ने विनोद की बाइक को टक्कर मार दी। काफी देर तक वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। राहगीर उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक, विनोद की देवास में ड्यूटी लगी और वह ड्यूटी से ही लौट रहा था।
