फायरिंग में आदिवासी की मौत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का नोटिस, कलेक्टर-ग्रामीण IG तलब

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इंदौर कलेक्टर और ग्रामीण आईजी को समन जारी कर तलब किया है। बीते दिनों पुलिस फायरिंग में आदिवासी युवक की हुई थी मौत। यहां एक आदिवासी युवती की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक युवक की मोत हो गई थी। वहीं एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ था। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया मामले में संज्ञान लिया है। इंदौर कलेक्टर और ग्रामीण आईजी को आयोग ने 11 अप्रैल को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version