राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इंदौर कलेक्टर और ग्रामीण आईजी को समन जारी कर तलब किया है। बीते दिनों पुलिस फायरिंग में आदिवासी युवक की हुई थी मौत। यहां एक आदिवासी युवती की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक युवक की मोत हो गई थी। वहीं एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ था। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया मामले में संज्ञान लिया है। इंदौर कलेक्टर और ग्रामीण आईजी को आयोग ने 11 अप्रैल को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
