इंदौर फर्जी गुमास्ता लाइसेंस बनाने के आरोप में पुलिस ने जिस धोखेबाज को गिरफ्तार किया , उसके साथ एक लड़की और एक लड़के ने पुलिस में सैटिंग और केस खत्म करवाने के नाम पर ढाई लाख की वसूली कर ली । जब आरोपी पकड़ाया तो उसके बेटे ने मामले में पुलिस से शिकायत की । अब पुलिस युवक और युवती को तलाश रही है । विजय नगर थाने में फरियादी अंशुल नेगी पिता आलोक नेगी निवासी रामबाग की शिकायत पर आरोपी मुस्कान और समीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया
दरअसल अंशुल के पिता आलोक नेगी के खिलाफ पिछले दिनों विजयनगर पुलिस ने फर्जी गुमास्ता लाइसेंस बनाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया था । इस मामले में पिछले दिनों से जांच चल रही थी । उसी दौरान आलोक नेगी को आरोपी मुस्कान और समीर मिले थे । उन्होंने झांसा दिया था कि पुलिस अधिकारियों से उनकी बहुत पहचान है । वह प्रकरण दर्ज नहीं होने देंगे , अगर केस दर्ज भी हुआ तो धाराएं भी बेहद कम लगेगी । जब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया और उसे पुलिस ने पकड़ा तो उसने पू छताछ में मुस्कान और समीर के बारे में बताया कि उन्होंने पुलिस के नाम पर ढाई लाख रुपए ले लिए हैं । पुलिस ने उसके बाद उन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है ।
