चंदन नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही थी गैस एजेंसी बड़ी मात्रा में खाद्य विभाग ने सिलेंडर और अन्य उपकरण किए जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से एक गैस एजेंसी चल रही थी जहां खाद्य विभाग की टीम और चंदननगर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई कर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे जांच के बाद खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

दरअसल खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि चंदन नगर क्षेत्र के मदीना नगर में एक अवैध रूप से गैस एजेंसी संचालित की जा रही है जहां चंदननगर पुलिस की मदद लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी थी नासिक बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर रेगुलेटर व अन्य उपकरण बरामद किए गए थे जिसकी जांच की गई जांच में यह पाया कि यह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी और बड़ी मात्रा में सिलेंडर का संग्रहण किए हुआ था फिलहाल जांच के बाद पुलिस ने खाद्य विभाग की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है

Exit mobile version