फर्जी आई डी बना कर विभिन्न प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट कर एकता व सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में सोशल मीडिया के माध्यम से कई फर्जी आई डी बना कर विभिन्न प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट कर एकता व सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास आसामजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है इसी के तहत मल्हारगंज थाने पर एक जागरूक नागरिक द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया है

दरअसल पूरे मामले में पुलिस द्वारा बताया गया की सोशल मीडिया पर आसामाजिक तत्वों द्वारा एकता और सौहार्द बिगड़ने के लिए कई तरह की पोस्ट की जाती है और इसी के चलते फेसबुक पर फिर एक बार इसी तरह की एक पोस्ट की गई थी जिस पर से राजमोहल्ला में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल जोशी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है पोस्ट में एक संगठन की गणेश के साथ ही एक चित्र को एक व्यक्ति पर मूत्र विसर्जन करते हुए दर्शाया गया है जिसके चलते सोहर और एकता बिगड़ने का प्रयास किया गया पूरे मामले में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है फिलहाल पोस्ट रोशन यादव नामक एक फेसबुक आईडी के माध्यम से की गई है क्योंकि कई तरह की फर्जी तरीके से आईडी बनाकर इस तरह की पोस्ट की जाती है इस कारण से अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जिसमें साइबर क्राइम भी जांच कर रही है तो वहीं पूरे मामले को लेकर फरियादी का कहना है कि सामाजिक समरसता को बिगड़ने का प्रयास असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है जिसके चलते यह प्रकरण दर्ज कराया गया है

Exit mobile version