● सुनसान इलाके में महिलाओं/राहगीरो को टारगेट कर देते थे लूट की वारदातों को अंजाम।
● जीजा व साला लुटे हुए पैसे से पीते थे शराब, और इस शराब की आदत ने ही बना दिया लुटेरा।
● आरोपियों से लूटा गया पर्स, मोबाइल व चांदी के आभूषण सहित घटना में प्रयुक्त बाइक को भी किया पुलिस ने जप्त।
इंदौर शहर में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती आदि वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कनाडिया द्वारा विगत दिनों महिला के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश कर दो शातिर लुटेरों को पकड़ा गया है।
पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22.10.2023 को फरियादीया नेहा गुर्जर पति कमलेश गुर्जर उम्र-20 साल निवासी-परम विहार कालोनी ग्राम-दुधिया थाना-खुडैल इन्दौर के साथ लूट की वारदात होने पर फरियादिया द्वारा थाना कनाडिया पर रिपोर्ट किया कि अज्ञात बाईक सवार दो व्यक्तियों ने उसका पर्स छीनकर भाग गया है। जिस पर्स मे एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल, चांदी की एक जोड पायल रखे हुए थे। जिस पर थाना कनाडिया पर अपराध धारा-392, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया।
क्षेत्र में चोरी लूट डकैती आदि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अभिषेक आनंद एवं अति. पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त, खजराना श्री कुंदन मंडलोई के द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना के तहत कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी और उनकी टीम को दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान संदिग्ध आरोपियों के घटनास्थल व आसपास से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये जिसमे आये के हुलिये के आधार पर संदिग्धो की चेकिंग की जा रही थी, तभी कनाडिया पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध आरोपी 1. रोहित खटक निवासी-मंयक ब्लु वाटर पार्क के पास इंदौर व साथी 2. विधि विरुध बालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे न होने के कारण लूट की घटना को करना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पेशन बाईक व घटना में लूटा गया महिला का पर्स, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन, एक जोड चांदी की पायल कुल बरामद किये गये।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी और साथी नाबालिक दोनों आपस में जीजा साले हैं और शराब पीने के आदी हैं । शराब पीने के पैसों के लिए ही लुटेरे बन गए।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा इनके आपराधिक रिकार्ड व अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाड़िया निरीक्षक के.पी. यादव, उनि.संजय भदोरिया, प्र.आर. 838 योगेश, प्र.आर. 3837 अनिल झा, प्र.आर. 1895 नीरज गुर्जर, प्र.आर. अनिल ओझा, आर. 3588 मनोज पटेल, आर. 1196 जंगजीत जाट, आर. 1358 अमित भदोरिया ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
