प्रोफेसर को लेकर कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

-सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित बीएम कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती विमुक्ता शर्मा पर वही के पढ़ने वाले पूर्व छात्र आशुतोष शर्मा द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाले मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने दिया बड़ा बयान,,
कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून राज खत्म हो रहा है और मध्यप्रदेश देश में क्राइम में नंबर वन हो गया है।

– गृह मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश वह राज्य बन गया है जो क्राइम नंबर वन पर आ गया है मध्य प्रदेश इंदौर का वह शहर है जिसमें पुलिस कमिश्नर प्रणाली भी फेल हो गई है कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री वर्तमान गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी लॉयन ऑर्डर संभालना चाहिए और मध्य प्रदेश की जनता की सुरक्षा करना चाहिए उससे वह पूरी तरह से कन्नी काट रहे हैं चाहे इंदौर का प्रिंसिपल का मामला हो जिसमें छात्र ने जिंदा जलाने का प्रयास किया या सोमवार को खालवा में आदिवासी को पीट-पीटकर हत्या कर देने वाला मामला हो कटनी में दलित महिला की हत्या का मामला हो मध्यप्रदेश देश में अपराध के लिहाज से नंबर वन बनता जा रहा है, जिसमे इंदौर भी नंबर वन बनता जा रहा है,, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र सवाल किया है इस कानून व्यवस्था में कसावट क्यों नहीं ला रहे हैं ।पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गुंडे मध्य प्रदेश से भूमिगत हो गए थे और सरकार बक ख़ौफ़ बन गया था,, चाहे वह शुद्ध के लिए युद्ध की बात हो या गुंडों को लेकर सरकार का खौफ या डर बनाने के बात हो कमलनाथ की सरकार के नाम से इंदौर के सारे बड़े-बड़े और मध्यप्रदेश के सारे बड़े गुंडे मध्यप्रदेश छोड़कर भाग गए हैं थे लेकिन भाजपा की सरकार में यह सभी गुंडे लौट आए हैं जिससे मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी मैं साफ अंतर नजर आ रहा है और यही वजह है कि अब मध्यप्रदेश क्राइम के लिहाज से देश में नंबर वन बन गया है।

Exit mobile version