इंदौर बाणगंगा पुलिस ने एडवाइजरी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है मामला 2 दिन पहले पकड़ लिया था, कल कायमी की गई है इधर मुलजिमों को भी छोड़ने की चर्चा विभाग में है बाणगंगा थाने फरियादी शिकायत पर करवाने वाले दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ व्यापारिक धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है
बाणगंगा पुलिस को फरियादी ने बताया कि ग्रो कैपिटल कंपनी से दीपक व्यास नामक व्यक्ति उससे बात करता था और उसे लगातार मैसेज भेजता था। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट और प्रॉफिट के बारे में टिप्स देता था। फरियादी उसकी बातों में आ गया और 50000 का निवेश कर दिया। इसके बाद सामने वाले ने उससे बात करना ही बंद कर दी। इधर सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में एडवाइजरी कंपनी चल रही थी। पहले कं- पनियां लसूडिया और विजयनगर क्षेत्र में संचालित होती थी। यहां पुलिस ने शिकंजा कसा तो अब नया ठिकाना बाणगंगा बनाया है। विभाग में चर्चा है कि मामला पकड़ने के बाद आरोपीगण लगातार दबाव प्रभाव बनाकर मामले को सेटल करने में लगे हुए थे। उन्होंने मोटी रकम भी पुलिस को देने की कोशिश की है। राजेश दंडोतिया का कहना है मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
