अवेध हथियारों की तस्करी के मामले में पुलिस ने पंजाब के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

अवेध हथियारों की तस्करी के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में पंजाब के दो आरोपी धामनोद के वहां पर सिगलीगरो से फेसबुक के माध्यम से पिस्टल खरीदने के लिए आए थे अतः पूरे मामले की सूचना मूकबीर से इंदौर क्राइम ब्रांच को लगी तो इंदौर क्राइम ब्रांच ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच को लगातार अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में सूचना मिल रही थी इसी क्रम में मुखबिर से यह सूचना मिली कि पंजाब के दो आरोपी धामनोद के वहां पर सिकलीगरों से पिस्टल की अवेध तरीके से खरीद फिरोत करने के लिए आ रहे हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह पंजाब के रहने वाले हैं और फेसबुक के माध्यम से धामनोद के वहां पर मौजूद एक सिकलीगर का नंबर मिला था और उसने फेसबुक की जानकारी देते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि संबंधित व्यक्ति ने फेसबुक पर हथियारों की पोस्ट की थी उसी के आधार पर फोन नंबर निकाल कर धामनोद के पास में रहने वाले सिगलीगर से बात हुई थी और हथियार की डिलीवरी लेने के लिए आए हुए थे और सिगलीगरो के बताए स्थान पर जब पंजाब के दोनों युवक पिस्टल के डिलीवरी लेने के लिए जा रहे थे इस दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पकड़े गए आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ करने में जुटी हुई है वहीं पंजाब पुलिस भी पिछले दिनों इंदौर और आसपास के क्षेत्र में अवेध हथियारों की तस्करी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पंजाब भी ले गई थी अतः पंजाब पुलिस से भी आने वाले दिनों में इंदौर क्राइम ब्रांच को जानकारी जुटा सकती है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों की जानकारी पंजाब पुलिस को भी दे सकती है वहीं प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों के पंजाब में कुछ आपराधिक रिकार्ड भी सामने आ रहे हैं।

Exit mobile version